Tally और SoftTrade
अब मोबाइल पर

अपना पूरा हिसाब, कहीं भी, कभी भी। मुनीम करे हिसाब, आप करें व्यापार।

1हर पार्टी का हिसाब, मोबाइल पर

सब पार्टियों का खाता, स्टेटमेंट और बिल। जब चाहें, तुरंत देखें और PDF भेजें।

2हर पार्टी का बकाया, एक क्लिक में

किसका कितना बाकी है, सबसे पुराने बिल पहले, और आख़िरी भुगतान को कितने दिन हुए। कौन जल्दी देता है, कौन देर से, यह भी उसके अपने पुराने बिलों से।

3मुनीम लैपटॉप पर, सेठजी मोबाइल पर

मुनीम अपना काम Tally या SoftTrade में पहले जैसा करें। OpenBahi सिर्फ़ पढ़ता है, कभी कुछ नहीं बदलता। हर घंटे सुबह 9 से रात 9 तक नया हिसाब।

4आने वाला पैसा

खुले बिलों से आने वाले हफ़्तों में कितना पैसा आना चाहिए, हर ग्राहक की आदत के हिसाब से।

5पैसे की याद, अपने-आप

पार्टी और दलाल को पैसे की याद, खुले बिलों के स्टेटमेंट के साथ, WhatsApp पर। नए बिल की PDF भी ग्राहक को अपने-आप। रविवार को नहीं, भुगतान के बाद बंद।

6दलाल का पूरा हिसाब

हर दलाल कितना धंधा लाया, उसके नीचे कितना पैसा फँसा है, और उसकी पार्टियाँ कैसे भुगतान करती हैं।

अपनी बही से शुरू करें।
खाता बनाएँWhatsApp पर पूछेंसेटअप वीडियो

फ़ोन: +91 97991 36840 · Instagram · Facebook · YouTube · पुस्तिका (PDF)